इंदौरमध्यप्रदेश

MP : शराब दुकान पर बंदूक साफ करते समय गोली चली , कर्मचारी की मौत

इंदौर न्यूज़ धमाका ///  मालवा मिल स्थित शराब दुकान पर बंदूक साफ करते समय गोली चल गई। इस हादसे में कर्मचारी सुशील यादव की मौत हो गई। शराब दुकान का कर्मचारी मनीष असलकर बंदूक की सफाई कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

देवास में बनाते हैं अवैध हथियार-अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपितों को लेकर क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम मंगलवार को देवास लेकर गई है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया था कि देवास के पास हीरापुर क्षेत्र में भी वे देसी कट्टे व पिस्टल बनाते हैं।साथ ही आरोपितों ने कुछ और सप्लायरों के नाम भी बताए थे। एडीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि सोमवार को अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले जलसिंह पिता संतोष सिंह छाबड़ा, सप्लायर शंकर और संतोष को गिरफ्तार किया था। आरोपितों से 55 देशी कट्टे व 11 कारतूस जब्त किए थे।टीम आरोपितों द्वारा बताए गए देवास क्षेत्र में घूम रही है।वहां भी हथियार बनाने का सामान और देशी कट्टे सहित अन्य सामग्री जब्त की है। टीम बुधवार को लौटेगी। आशंका है कि वहां से कुछ और आरोपितों के नाम भी पता चले हैं दो प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!