मनोरंजन

रणबीर कपूर से शादी के 4 महीने बाद ही आलिया भट्ट लेने वाली है ये बड़ा फैसला

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉक्स ऑफिस पर जब इस साल की शुरुआत से ही एक-एक करके बड़े स्टार्स की फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस मायूसी के दौर में भी आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी हिट फिल्म दी है। फिल्म ने 130 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया और आलिया भट्ट की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन गई। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी कर ली।

अब तो दोनों जल्द ही गुड न्यूज भी एक्सपैक्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया अपना नाम बदल कर आलिया भट्ट कपूर कर लेंगी। जैसा कि प्रियंका चोपड़ा ने अपना नाम बदल कर प्रियंका चोपड़ा जोनस और बिपाशा बसु ने बिपाशा बसु ग्रोवर कर लिया है।

अब मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वो भी जल्द ही अपना नाम बदलने वाली है। टैबलॉयड में प्रकाशित स्टोरी के मुताबिक आलिया का नाम चेंज करके आलिया भट्ट कपूर या आलिया कपूर भट्ट रखा जाएगा। बदला हुआ नाम उनके सभी डॉक्यूमेंट में भी चेंज किया जाएगा। आलिया भट्ट के हवाले से कहा गया, ‘अब हम जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

मैं भट्ट बनकर नहीं रहना चाहती, जबकि साथ में ये कपूर परिवार जुड़ा हुआ है, आप समझ रहे हैं ना कि मेरा क्या मतलब है? मैं अकेलापन महसूस नहीं करना चाहती।’ आलिया ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि फिल्म के क्रेडिट रोल में अभी भी उनका नाम आलिया भट्ट ही रहने वाले हैं।

आलिया ने ये भी माना कि पासपोर्ट में अपना नाम और मैरिटल स्टेटस बदलने का उन्हें अभी तक समय नहीं मिला है। तो वहीं रणबीर कपूर ने खुशी-खुशी अपने पासपोर्ट में वाइफ का कॉलम अपडेट करा दिया है। बता दें कि 9 सितंबर को ही आलिया-भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दोनों पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर की शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!