रायगढ़छत्तीसगढ

प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया, रायगढ़ अधिवक्ता संघ के आह्वान राजधानी में निकाली जाएगी  महारैली

न्यूज़ धमाका :- भ्रष्टाचार के विरुद्घ रायगढ़ जिले से निकली चिंगारी अब आग बनकर धधकने लगी है। रायगढ़ अधिवक्ता संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

भ्रष्टाचार के विरुद्घ राजधानी रायपुर में महा रैली निकाली जाएगी जिसके लिए प्रदेश भर से अधिवक्ता वहां इकट्ठे हो रहे हैं। इस

महारैली में शामिल होने के लिए जिला एवं तहसील से भी अधिवक्ताओं का जत्था रवाना हो सुबह बस एवं अन्य माध्यमों से हुई है। महारैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास एवं राज्यपाल के आवास में पहुंचकर भ्रष्टाचार के विरुद्घ शंखनाद करेगी। जहां पूरे प्रदेश भर से हजारों की संख्या में अधिवक्ता रायपुर के बूढ़ा तालाब पहुंचेंगे वहां से यह महारैली मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेगी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद यह रैली राज्यपाल भवन के लिए प्रस्थान करना बताया जा रहा है।

तहसील कार्यालय में हुई थी मारपीट

राजस्व अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच टकराव की शुरूआत लगभग डेढ माह पहले तहसील कार्यालय में हुई थी। यहां एक अधिवक्ता को दो कर्मचारियों ने धक्के मारकर तहसीलदार के कक्ष से निकाल दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दोनों कर्मचारियों फिर नायब तहसीलदार का पिटाई कर दी और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने राजस्व कर्मचारियों की शिकायत पर चार अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!