जगदलपुरछत्तीसगढ

9 तक होगा दाखिला बस्तर यूनिवर्सिटी में 13 हजार में से 5479 सीटें है खाली

जगदलपुर न्यूज़ बस्तर यूनिवर्सिटी में छात्रों को 30 सितंबर तक दाखिले के लिए समय दिया गया था। जिसे अब 9 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। 1 अक्टूबर को दाखिले से संबंधित जो अंतिम आंकड़े सामने आये हैं वह चौंकाने वाले हैं। बस्तर यूनिवर्सिटी  के कॉलेजों को मिलाकर करीब 5479 सीटें खाली रह गई हैं। इस मामले में खास बात यह है कि छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन तो भरे लेकिन जब दाखिले की बारी आई तो छात्र दाखिला लेने ही नहीं आए।बस्तर यूनिवर्सिटी  के अलग-अलग संकायों के यूजी कोर्स के फर्स्ट इयर में दाखिले के लिए 45159 आवेदन आए थे जबकि इन आवेदनों के मुकाबले कॉलेजों के पास सिर्फ 13079 सीटें ही मौजूद थीं। यानी कि सीटों की संख्या के आधार पर तीन गुने आवेदन दाखिले के लिए पहुंचे थे। इसके बाद जब दाखिलों का प्रोसिजर शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में छात्र दाखिला लेने ही नहीं आए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!