मनेन्द्रगढ़छत्तीसगढ

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़,न्यूज़ धमाका :- एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से 1 लाख 45 हजार का माल बरामद किया गया है. सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात युवक ग्राहक बन कर आया था. उसने एक बच्चे का लॉकेट 3 हजार रुपये में खरीदा और चला गया. जब दुकानदार ने काउन्टर चेक किया तो एक प्लास्टिक पन्नी में रखा सोने का झुमका, लाकेट और टॉप्स नहीं था. दुकान में लगे CCTV फुटेज को देखने पर शख्स चोरी करते दिखा.

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा और अति पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुर्रे के नेतृत्व में टीम बनाई और घेराबंदी कर संदेही शेर खान को गिरफ्तार किया.

आरोपी के पास से बृजवासी ज्वेलर्स दुकान में चोरी किया गया सोने का झुमका, लाकेट, टॉप्स बरामद किया गया. जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!