छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

वर्दी पर दाग: गांजा तस्करी में सीएएफ आरक्षक गिरफ्तार, ओडिशा से करता था सप्लाई

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के एक आरक्षक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आरक्षक बुंदेलाल पर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करवाने का आरोप है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पैसों की लालच में वर्दीधारी बना तस्कर

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को सुरेश कुमार नाम के एक व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे गांजा 8वीं बटालियन, पेण्ड्री (राजनांदगांव) में पदस्थ आरक्षक बुंदेलाल से मिलता था। सुरेश उसे तय पते पर पहुंचाता था और बदले में ₹1000 प्रति खेप पाता था।

सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी

जांच में सुरेश कुमार और आरक्षक बुंदेलाल के बीच कई बार फोन पर बातचीत के प्रमाण मिले। सरगुजा रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गहराई से जांच के बाद आरोपी आरक्षक को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर खड़गवां थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने तस्करी स्वीकार कर ली।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

आरोपी बुंदेलाल, ग्राम कौरीमार (थाना खड़गवां) का निवासी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!