छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत, फसलों और घरों को पहुंचाया नुकसान

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर न्यूज धमाका – मनेंद्रगढ़ वन मंडल के ग्राम पंचायत कछौड़ में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। लगभग 12 हाथियों का झुंड, जिसमें दो शावक भी शामिल हैं, गांव में घुस आया और तोड़फोड़ मचाई। इस हमले में एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए और खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा।

इलाके में दहशत

हाथियों की इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भयभीत हैं और कई लोग रातें घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर बिताने को मजबूर हो रहे हैं।

वन विभाग की अपील

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल वर्तमान में बिहारपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है और ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

प्रभावित परिवारों को सहायता

वन विभाग ने घटना से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक स्तर पर सहायता उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फसल और मकानों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!