छतीसगढ़जांजगीर

रिश्वतखोर पटवारी: जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी ने किया ट्रेप

CG ACB Raid:  रिश्वतखोर पटवारी: जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी ने किया ट्रेप

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है। जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने के लिए बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जांजगीर पहुंची थी। गिरफ्तार पटवारी का नाम बालमुकुंद राठौर है।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी बाल मुकुंद राठौर ग्राम धाराशिव पुटपुरा हल्का में पदस्थ है। प्रार्थी सत्येंद्र कुमार राठौर ने अपना और अपनी बहनों का जमीन बटांकन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्तीकरण के लिए आवेदन दिया हुआ था। जिसके लिए पटवारी जमीन बटांकन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए पटवारी बालमुकुंद राठौर ने बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

प्रार्थी पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने इसकी शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में कर दी। एंटी करप्शन शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप का आयोजन किया गया और प्रार्थी को कैमिकल रंग लगे नोट देकर पटवारी को देने भेजा गया। पटवारी ने जैसे ही रकम ली। आसपास तैनात टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा एसीबी करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!