कोंडागांवछत्तीसगढ

उंगलियों से राष्ट्रगान की धुन बजा रहा कोंटा का अभिषेक मेल्लम वीडियो हो रहा वायरल

सहदेव के बाद अब अभिषेक मेल्लम हुआ वायरल

कोंडागांव न्यूज़ बस्तर के आदिवासी बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। “बचपन का प्यार” शॉर्ट गाने से रातों रात स्टार बने सुकमा जिले के सहदेव दिरदो के बाद अब एक और बच्चे की प्रतिभा सामने आई है। चुटकियों से राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन बजाने वाले स्कूली बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। चुटकियों से राष्ट्रगान की धुन बजाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब धमाल मचा रहा है। देखते ही देखते यह वीडियो खूब ट्रेंड भी हो रहा है। यह स्कूली छात्र सुकमा जिले के बेहद ही संवेदनशील कोंटा इलाके में रहता है।कोंटा का अभिषेक मेल्लम (14) शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा 7वीं में पढ़ाई करता है। इसने बताया कि, स्कूल में रोज राष्ट्रगान होता है। सभी बच्चे जन-गण-मन गाया करते हैं। वहीं इसने कुछ अलग तरह से राष्ट्रगान की धुन बजाने का सोचा। पढ़ाई के दौरान अपने एक दोस्त को चुटकियां बजाते देखा। उसके बाद इसने अचानक अपनी हाथों की उंगलियों से चुटकियां बजा कर धुन बनानी शुरू कर दी। पहले राष्ट्रगान की धुन सुनता और फिर एक-एक लाइन की धुन को चुटकियों से बजाने का प्रयास करता था।धुन बजाने के लिए दोनों हाथों की तीन-तीन उंगलियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसमें काफी एनर्जी भी लगती है। इस कला को सीखने में अभिषेक को लगभग 1 साल का वक्त लग गया। राष्ट्रगान के अलावा कुछ फिल्मी गीतों की धुन भी चुटकियों से बजाता है। कुछ दिन पहले किसी ने इसकी वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। जिसके बाद से यह सुर्खियों में आया है। वहीं अभिषेक के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। इनकी आर्थिक स्थित बेहद कमजोर है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग इसे ढूंढते हुए इसके घर पहुंच रहे हैं।

सहदेव के बेला चाओ ने भी मचाया था धमाल लोगो में रहा अच्छा उत्साह

सहदेव दिरदो


सुकमा जिले के ही रहने वाले सहदेव दिरदो ने बचपन का प्यार” गाना के बाद “बेला चाओ” गाया था। फैंस को सहदेव का यह 15 सेकंड का शॉर्ट वीडियो खूब पसंद आया। कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया में पोस्ट किए इस वीडियो को लाखों को व्यू भी मिले। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सहदेव एक बार फिर सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा है। इधर इंस्टाग्राम में भी सहदेव के ऑफिशियल अकाउंट में फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!