
जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा की कबीर कुटी में कार्तिक पूर्णिमा शुभ अवसर पर धनी धर्म दास साहेब के प्रगट उत्सव अवसर पर कबीरपथियों द्वारा धनी धर्म दास साहेब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। व पूर्ण श्रद्धाभाव से चौका आरती की गई । कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण करने के बाद किया गया।
