नई दिल्ली

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 से 25 नवंबर तक दिल्ली के दौरे

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 नवंबर से 25 नवंबर तक दिल्ली का दौरा करेंगी। ममता बनर्जी का राजधानी दिल्ली का दौरा 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से कुछ दिन पहले हो रहा है। एनडीटीवी अंग्रेजी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा करेंगी। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी थी कि ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकती हैं।

बनर्जी ने इसी साल जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था। बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद यह उनका पहला दौरा था। दिल्ली की अपनी आखिरी यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित अन्य राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी। बनर्जी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा से भी मुलाकात की थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!