छतीसगढ़बलरामपुर

ठंड से पंडो जनजाति के युवक की मौत!, शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर…

ठंड से पंडो जनजाति के युवक की मौत!, शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर…

 बलरामपुर न्यूज धमाका – पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की सड़क किनारे लाश मिली है. सिर्फ बनियान और गमछा युवक की जिले में बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना चलगली थाना के ग्राम धढिया की है, जहां वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. आज सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली है.

चलगली थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है. घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है. शव का पीएम कराने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत का क्या कारण है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!