छतीसगढ़कांकेर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती की फिर काम दिलाने के बहाने किया  दुष्कर्म 

Kanker

 कांकेर न्यूज़ धमाका – एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर किशोरी से पहले तो दोस्ती की फिर उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम सुरेश धाकड़ है। बताया जा रहा है कि, चारामा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग का सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गया। इसी बीच युवक ने रायपुर में काम दिलवाने के बहाने नाबालिग को अपने साथ ले गया फिर उनके साथ दुष्कर्म किया था। 

गर्भवती होने पर परिजनों को मिली घटना की जानकारी

नाबालिग जैसे – तैसे वहां से भाग कर अपने घर पहुंची और डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों को पूरे घटना में संदर्भ में पता चला । तब नाबालिग ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। 

 नाबालिग ने बच्चे को दिया है जन्म 

इस दौरान पुलिस को आरोपी के राजस्थान में छुपे होने की जानकारी मिली । इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर राजस्थान भेजा गया था । जहां जयपुर जिले में शिवदासपुर से आरोपी युवक  को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि, वही पूरे घटनाक्रम में आरोपी की छुपने में मदद करने वाले उसके सगे भाई जशवंत धाकड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, गर्भवती हुई नाबालिग ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!