
मुंबई न्यूज़ धमाका // आज के समय में कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता है. अपने दम पर कपिल शर्मा ने इस मुकाम को हासिल किया है. वहीं, अब कपिल शर्मा ने अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. दरअसल, ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 5 ‘मॉस्ट पॉपुलर नॉन फिक्शन पर्सनैलिटी’ की लिस्ट जारी की है. जिसमें कपिल शर्मा ने सलमान खान और अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है.
बता दें कि ऑरमैक्स मीडिया ने ये लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ ही ट्वीट कर लिखा है कि ‘हिंदी टेलीविजन में सबसे ज्यादा मशहूर नॉन फिक्शन पर्सनैलिटी (दिसंबर 2021).’ ये वो पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें हिंदी टेलीविजन के ऑडियंस का खूब प्यार मिला है. लिस्ट के मुताबिक कपिल शर्मा , सलमान खान समेत अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ते नजर आए हैं.
वहीं, ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट की बात करें तो, इसमें कपिल शर्मा नंबर 1 पर काबिज हैं. तो दूसरा स्थान सलमान खान को मिला है. बिगबी यानी अमिताभ बच्चन लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. इसके साथ ही चौथे और पांचवें स्थान पर ‘बिग बॉस 15’ की पॉपुलर जोड़ी तेजस्स्वी प्रकाश और कारन कुंदरा हैं. कपिल ने टेलीविजन की सभी टॉप सेलेब्स को पछाड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल किया है.
इस लिस्ट को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ओह माई गॉड! द पावर कपल, तेजरन.’ जहां, इन सितारों के फैंस इस लिस्ट को देख काफी खुश हैं, तो वहीं तमाम लोगों को इस रेटिंग पर सवाल उठाते भी देखा गया है.




