छतीसगढ़मुंगेली

घर के बाहर खड़ी गाड़ी को नकाबपोश शख्स ने किया आग के हवाले, थार जलकर खाक

मुंगेली न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं अपराध दर भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कहीं चाकूबाजी, कहीं कत्लेआम तो कहीं बदमाशों की करतूतें। प्रदेश में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंगेली जिले का है। यहां पर एक नकाबपोश ने घर पर खड़ी थार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि, एक घर के बाहर थार खड़ी थी। तभी सामने से एक नकाबपोश आता है। वह इधर-उधर नजरें घुमाता है तो उसे आसपास कोई भी नजर नहीं आता। वह गाड़ी के दोनों टायर्स के पास पेट्रोल छिड़कता है और फिर माचिस से आग लगाकर वहां से चला जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!