छतीसगढ़रायपुर

सांसद के बंगले के बाहर विशाल पेड़ गिरा, इसके चपेट में आने से एक महिला हुई घायल, इसके आलावा दो वाहन क्षतिग्रस्त

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. बारिश के चलते आज वीआईपी इलाके शंकर नगर के मुख्य मार्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के सामने कई साल पुराना पेड़ धराशाई हो गया. इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई और 2 अन्य दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है.

वहीं विशाल पेड़ गिरने से शंकर नगर मुख्य मार्ग में काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा. मौके पर पहुंची सिविल लाईन थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया, जिससे आवाजाही शुरू हो सकी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!