ग्वालियर

शॉर्ट सर्किट से 8 रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक

ग्वालियर न्यूज़ धमाका //  ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट से 8 रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में लगी आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।सूचना पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। जहां लगभग 10 गाड़ियां पानी फेंककर आग पर पाया काबू गया।

ग्वालियर के कोतवाली थाना इलाके में आने वाले चिटनिस की गोठ की बालाबाई के बाजार स्थित हरियंत कॉन्प्लेक्स में सुबह तड़के 3 बजे अचानक एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे आग अगल बगल की 7 दुकानों में और लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर नगर निगम का दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा काफी मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियों से पानी फेंककर भीषण आग पर काबू पाया। बताया जा रहा हैं की आंठो दुकानों में लाखों रुपए का माल भरा हुआ था जो जलकर खाक हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!