जबलपुरक्राइममध्यप्रदेश

MP :युवक ने पहले अपनी प्रेमिका से करता रहा खिलवाड़, फिर उसकी नाबालिग सहेली को फंसाकर किया दुष्कर्म

Story Highlights
  • दुष्कर्मी ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा। इसी दौरान उसने गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली का फोन नंबर ले लिया। इसके युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जबलपुर न्यूज़ धमाका /// गढ़ा इलाके में रहने वाले युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली का नंबर हासिल किया। इसके बाद गर्लफ्रेंड के साथ-साथ नाबालिग के साथ भी लगातार फोन पर बात करने लगा।  इस बीच युवक ने नाबालिग किशोरी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया। इसके बाद नाबालिग को भरोसे में लेने के बाद शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मौका पाकर युवक नाबालिग को देवताल की पहाड़ियों के सुनसान जगह पर ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ महीने पहले रिंकू ने बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। बात करते-करते रिंकू ने करीब 3 महीने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने की बात करने लगा।दोनों में अक्सर फोन पर बात होती रहती थी। इसी बीच विगत 30 अक्टूबर को रिंकू ने फोन करके छात्रा को मिलने के लिए बुलाया।छात्रा अपने घर से ऑटो में बैठकर शारदा चौक पहुंची। इलके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने दूसरी बार देवताल की पहाड़ियों के सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गढ़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।और आगे की कार्यवाही कर रही पुलिस 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!