अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर : 3 दिन पहले जिस टावर पर युवक ने फांसी लगाई, उसी टावर में दी युवती ने जान

Story Highlights
  • सविता और अमितेश एक ही गांव के रहने वाले थे, लेकिन अलग-अलग जाति के थे। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने साल 2017 में सविता की शादी कहीं और कर दी। हालांकि, सविता कुछ समय ससुराल में रहने के बाद मायके आ गई और अमितेश से मिलना शुरू कर दिया। इसी बीच मई में परिजनों ने अमितेश की शादी दूसरी लड़की से कर दी। इसके बाद भी सविता और अमितेश का मिलना जारी रहा।

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// 26 साल की सविता रविवार को अपने मायके में थी। रात को घर के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही लगे मोबाइल टावर से सविता का शव लटकते देखा। सविता ने नाइलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। रात को सभी लोग साथ थे और महिला सो रही थी। ऐसे में आशंका है कि उसने तड़के खुदकुशी की है सविता के प्रेमी अमितेश ने 3 दिन पहले इसी मोबाइल टावर से फांसी लगाकर जान दी थी। बताया जा रहा है कि उस दिन भी सविता ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया था। वहीं, पुलिस ने भी समझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। सविता के सुसाइड नोट में भी परिजनों के समझाने की भी बात है। उसने लिखा है कि मेरा सब कुछ जब खत्म हो गया है तो अब जीकर क्या करूंगी? इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!