बिलासपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री रमन सिंह- जब मैं केन्द्रीय मंत्री था, भूपेश बघेल ABCD नहीं जानते थे , बर्बाद हो रहा छत्तीसगढ़

बिलासपुर न्यूज़ धमाका //// रमन सिंह ने बिलासपुर में एक प्रेसवार्ता में कहा है कि राज्य सरकार ने 3 सालों छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया है। धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने को लेकर किसानों ने विरोधी बताया है। पूरे छत्तीसगढ़ में माफियाराज चल रहा है, शासन ट्रांसफर उद्योग बनकर रह गया है। छत्तीसगढ़ में प्रशासन पंगु हो चुका हैरमन ने कहा, छत्तीसगढ़ में डेवलपमेंट के सारे काम ठप्प पड़े हुए हैं। इससे जनता में खासा आक्रोश है। यहां छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की पोस्टिंग के लिए बोली लगती है, इसके लिए भूपेश बघेल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि जब भूपेश बघेल विपक्ष में थे, तब यही राज्य और केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर 1 नवम्बर से धान खरीदी करने की मांग करते थे,

लेकिन अब वे खुद मुख्यमंत्री हैं, तो किसानों के धान को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कुर्सी का द्वंद चल रहा है। उत्तर प्रदेश में किसानों की मौत पर भूपेश बघेल 50-50 लाख रुपए की घोषणा करते हैं, मगर छत्तीसगढ़ में किसानों की मौत की उन्हें चिंता नहीं है। बस्तर के सिलगेर में 3 लोगों की मौत हुई है, उनके लिए भूपेश बघेल सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं निकल रही है।उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में देर से धान खरीदी करने के कारण धान खराब हो रहा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मेरी परख भूपेश बघेल से नहीं है, मैं 15 साल से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा दे चुका हूं। जब मैं केंद्रीय मंत्री हुआ करता था तब भूपेश बघेल को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी, उस समय भूपेश बघेल राजनीति की ABCD तक नहीं जानते थे। प्रदेश में ढाई साल के भीतर जो राजनीतिक कल्चर शुरू हुआ है, वह छत्तीसगढ़ के ठीक विपरीत है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!