नई दिल्ली

योगी आदित्यनाथ : मोदी न बनते प्रधानमंत्री , तो भारत को आंख दिखाते रहते चीन-पाकिस्तान

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// हरियाणा के फरीदाबाद में नाथ संप्रदाय के एक कार्यक्रम को उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो चीन और पाकिस्तान भारत को आंखें दिखाते रहते. उन्होंने कहा कि पहले जिन्ना समर्थकों ने रामभक्तों के ऊपर गोलियां चलवाईं और अगर वे फिर से आ गए तो फिर ऐसा ही करेंगे,

लेकिन अब गोलियां आतंकियों और देशद्रोहियों पर चलाई जाती हैं. इससे पहले, सोमवार को सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘पटेल-जिन्ना’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. योगी ने अखिलेश की टिप्पणी को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से की. यह शर्मनाक है. यह तालिबानी मानसिकता है, जो बंटवारे में भरोसा रखती है. सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया. वर्तमान में, पीएम (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को हासिल करने का काम चल रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!