छत्तीसगढकोंडागांव

अज्ञात कारणों से करंडी की कक्षा 6 वीं की छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जुटी जांच में

जिला कोंडागांव जनपद माकड़ी की गा्रम पंचायत करंडी में अचानक 9. 00 बजे सुबह छठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा उमेश्वरी नाग पिता मंगूउ राम माता प्रेमवती नाग उम्र 10 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सुबह लगभग 9 बजे जब परिवार के सभी सदस्य सुबह अपने कार्यो में व्यस्त थे तो अचानक देखा की बच्ची घर के अंदर फांसी लगा ली है। उसको देख कर माता पिता भाई बहन और अन्य गा्रमीण इकट्ठा हुए।

सांसद प्रतिनिधि चंदर बघेल मौके पर पहुंचे। घर वाले को समझाया और माता पिता और ग्राम के अन्य लोगों को अनंतपुर थाना ले जा कर मामले की सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट होते ही तत्काल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उतारा और दस्तावेजी कार्यवाही की। इसके बाद बच्ची के षव का पीएम कराने के बाद अंतिम क्रियाकर्म के लिये ष्षव को परिजनों को सौंप दिया। गांव वाले का और घर वालों का कहना है किसी को इस बारे में बच्ची ने कुछ नहीं बताया। इतनी कम उम्र में इतना बडा कदम उठाने की चर्चा सबकी जुबान पर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!