
मुंबई न्यूज़ धमाका /// आर्यन खान की 27 दिन बाद आखिरकार जेल से रिहाई हो गई है। वे सुबह 11 बजे आर्थर रोड जेल से बाहर आए। उन्हें लेने के लिए पिता शाहरुख खान खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। शाहरुख की रेंज रोवर गाड़ी जेल के गेट पर लगी थी और आर्यन जेल के गेट से निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गए। शाहरुख का काफिल लीलावती अस्पताल के रास्ते होते हुए करीब आधे घंटे में यानी 11.30 बजे मन्नत यानी उनके घर पहुंच गया। यहां गाजे-बाजे और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया है।




