
- मृतक सब इंस्पेक्टर (SI) दीपेन्द्र सिंह घटना दिवस नगर सेना में ही पदस्थ एक महिला कर्मचारी के घर गए थे. जहां महिला के पजिनों से उनका विवाद हो गया. जिसके बाद महिला के परिजनों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या किए जाने की आशंका है.
कोरिया न्यूज़ धमाका /// 24 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे होमगार्ड विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह लापता था. एसआई की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने बैकुंठपुर कोतवाली में 25 अक्टूबर को दर्ज कराई थी. जिसका शव आज पुलिस ने बरामद किया है.4 दिन से लापता होमगार्ड विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) की हत्या कर दी गई है. सोंस गांव के गेज नदी के खोह से शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में ले लिया है इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है आगे की कार्यवाही जारी है


