
स्थानीय अटल सदन जिला भाजपा कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता मे मीडिया से चर्चा करते किसानों के हित मे जारी अपने वक्तव्य मे भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल तकरीबन तैयार है लेकिन शासन द्वारा इस सत्र में इसकी खरीदी को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं किये जाने से किसानों में बेचैनी है
चुनाव के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घोषणा की थी कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेंगे । अब जब केंद्र सरकार खुद प्रदेश की लगभग सारी उपज खरीदने की घोषणा कर चुकी है, मोदी सरकार प्रदेश से 61 लाख मीट्रिक टन से अधिक चावल खरीदने का निर्णय ले चुकी है, तो किसानों का दाना दाना खरीदने में आखिर भूपेश सरकार को क्या दिक्कत है ?
गिरदावरी के बहाने रकबा कटौती पर पूरी तरह रोक लगाए जाएं। कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुरूप किसानों का दाना-दाना धान खरीदे जाये। घोषणा पत्र में किये वादे के अनुसार किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिए जायें। इस दौरान हेम कुंवर पटेल, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, रौनक दीवान, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, कुलवंत चहल, विक्की रवानी, विश्वजीत चक्रवर्ती एवम विकास दुआ आदि मौजूद रहे ।
