छत्तीसगढकोंडागांव

स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत फरसगांव ने लगायी लम्बी छलांग, पूरे राज्य में आया अव्वल

’स्वच्छता सिटी परफॉर्मेंस के परिणाम घोषित किये है। जिसमें स्वच्छता के संबंध मे प्राप्त शिकायत और उनकी समय सीमा में निराकरण करना आदि प्रमुख घटकों के आधार पर पूरे प्रदेष में आंकलन किया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ के 166 नगर निकाय में से जिला कोण्डागांव की नगर पंचायत फरसगांव अव्वल रहा। फरसगांव नगर के लोगों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का परिणाम हुआ कि नगर पंचायत फरसगांव पूरे राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोंडागांव जिले का नाम रोशन की है। एक छोटी सी नगरपंचायत ने यह स्थापित किया है कि अगर कार्य पूरी मेहनत लगन और ईमानदारी से किया जाये तो किसी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता हैं

कोंडागांव में है तीन नगरी निकाय – उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले में तीन नगर निकाय जिसमें नगर पालिका कोंडागांव को 39 वें स्थान तथा नगर पंचायत केशकाल को 24 वां स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि नगर सफाई कर्मियों की बदौलत यह रेटिंग मिल पाई है। लॉक डाउन के बावजूद नगर कर्मी मुस्तैदी के साथ कोरोना का परवाह किये बगैर दिन रात सफाई में लगे रहे। साथ ही नगर पंचायत के सभी पार्षदों और आम जनता के अथक परिश्रम के कारण सामने आया। सशक्त स्व सहायता समूह के सदस्य और पार्षदों के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को साधुवाद दिया है।

श्रेय आम जनता और सहयोगियो को दिया – सीएमओ श्री डे ने इसका श्रेय नगर की जनता की जागरूकता और नगर पंचायत के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग को दिया। नगर में लोग गंदगी की शिकायत निदान के लिये आगे आयें। इससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। नगरवासी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण में आये वाहनों में ही कचरा दे रहे है। नालियों मे कचरा न डाल कर अन्य लोगो को भी स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित कर रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!