बलरामपुरछत्तीसगढ

बलरामपुर : नौकरी का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से दो-दो हजार की ठगी , देखे विडियो

नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से दो-दो हजार रुपये वसूले गए। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// सूरजपुर जिले का एक युवक और कुछ महिलाएं दो माह पहले बलरामपुर जिले के गांव-गांव जाकर प्रत्येक पंचायत के दो महिलाओं से दो-दो हजार रुपये की वसूली की थी। ग्रामीण महिलाओं को सक्रिय महिला रिपोर्टर बनाने का झांसा भी दिया गया था। जिससे बेरोजगार महिलाएं भी इनके झांसे में आ गई और पैसे जमा कर दिए। इसके बाद एक माह पहले अम्बिकापुर के एक होटल में सभी महिलाओं को बुलाकार प्रशिक्षण भी दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिलाओं ने अपने आईडी कार्ड की मांग की जिसके बाद ठगी करने वाले गिरोह से कोई भी महिलाओं का फोन नहीं उठा रहे थे।

इस ठगी का शिकार हुई करीब 109 महिलाओं ने जब अपने पैसे वापस करने की मांग की तो पता चला कि बैकुंठपुर के चर्चा निवासी अमित मिश्रा जो कि पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लेकिन उसने पूछताछ में पैसे लेने की बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिलाओं ने सिटी कोतवाली में पहुँच कर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमे एक महिला भी शामिल है, पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है पुलिस मामले की विवेचना कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!