
जांजगीर न्यूज़ धमाका /// धुरकोट गांव के पिलारी नहर में मंगलवार को बच्ची का शव मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो कोटवार को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शव नहर में बहकर आया है। वह किनारे झाड़ियों में फंसा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। 15 दिन की बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है सब इंस्पेक्टर ललित चंद्रा ने बताया कि बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही नहर से लगते गांवों से भी जानकारी जुटाई जा रही है

