
मुंबई न्यूज़ धमाका /// आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। कोर्ट अब कल यानी बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेगा। खास बात ये है कि आज नामी वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन की पैरवी कर रहे हैं। शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वकील ने दलीलें पेश कर आर्यन को जमानत देने का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा कि जमानत मिलने पर आर्यन गवाहों को प्रभावित कर सकता है।इसके जवाब में आर्यन के वकील रोहतगी ने कहा कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ ड्रग लेने, उसे खरीदने-बेचने का मामला नहीं है। वह अरबाज मर्चेंट के अलावा ड्रग से संबंध रखने वाले किसी शख्स को नहीं जानता है। अरेस्ट मेमो से ऐसा लग रहा है कि आर्यन ड्रग्स रखे हुए थे। मेरा क्लाइंट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के किसी अफसर पर आरोप नहीं लगा रहा है।




