अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर : ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, घड़ी चौक में विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// ठाकुरपुर के ग्राम पारसपीपर में समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीण व आजाद सेवा संघ के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा अब तक समस्याओं का कोई समाधान नही हो सका है। किसके विरोध में आजाद सेवा संघ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कलेक्टर के नाम नया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा व स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की 3 सूत्रीय समस्याओं को लेकर या प्रदर्शन किया गया है।

जिसमें गांव की प्राथमिक पाठशाला का निर्माण किया गया है और उसने एक कमरा है। एक कमरे में ही कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों को एक साथ पढ़ाया जा रहा है। जिससे छात्रों और शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है।इसके साथ ही गांव में आने जाने वाली एकमात्र सड़क का हाल बेहाल हो चुका है। सड़क की जर्जर हो जाने से गाड़ियां तो दूर इंसानों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। बरसात के दिनों में सड़क पर भरे पानी से छोटी मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं और ग्राम में आज तक एक भी पीएम आवास योजना से संबंधित घरों का निर्माण नहीं हो सका है।साथ ही साथ दिवस के अंतराल उचित कार्य शुरू कराने की मांग की गई है। 7 दिवस के अंदर इन मांगों में अगर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आजाद सेवा संघ व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!