
बीजापुर न्यूज़ धमाका /// बीजापुर जिले और तेलंगाना के मुलगु जिले की सीमा पर तेलंगाना पुलिस व तेलंगाना ग्रे हाउंड्स ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को ढेर किया है. मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 3 माओवादियों की मारे जाने की खबर है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है.मौके से एसएलआर व एके47 रायफल भी बरामद हुआ है.

