रायपुरछत्तीसगढ

चौकी प्रभारी ने काटी हाथ की नस, सुसाइड नोट में स्वीकार किया जुर्म

रायपुर न्यूज़ धमाका /// 6 अक्टूबर का है जब सिमडेगा के बांसजोर पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 25 लाख रुपए के चांदी के गहने की बरामदगी की गई थी. उस दिन जिले के पुलिस कप्तान चांदी की बरामदगी करने वाले अपने अफसर की जांबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. तब शायद उन्हें यह मालूम नहीं था कि यह मामला उनकी किरकिरी कराने वाला है. यह मामला रायपुर के एक ज्वेलरी दुकान से 80 लाख के गहनों की चोरी से जुड़ा है.चोर ओडिशा होते हुए झारखंड में प्रवेश करने पर बांसजोर पुलिस के हत्थे चढ़े थे. पुलिस के अनुसार 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 25 लाख के चांदी के गहने बरामद किए गए थे.

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अब मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. कल बांसजोर में लुड़गी नदी से 18 लाख के गहने बरामद किए गए.झारखण्ड पुलिस पर 55 लाख के गहने गायब करने के आरोप के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जांच शुरू करते हुए चौकी प्रभारी आशीष कुमार सहित 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद आज आरोपी निलंबित चौकी प्रभारी ने अपने हाथ के नस को काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने अपने सुसाइड नोट में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सहकर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बहकावे में आकर उसने ऐसा जुर्म किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!