
रायपुर न्यूज़ धमाका /// तीसरी लहर की चेतावनी के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. प्रदेश में कोरोना वायरस खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था छत्तीसगढ़ में 9 दिन बाद कोरोना का नया ट्रेंड शुरू हो गया है. पहले रोज 20 से कम कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब रोजाना औसत 35 से अधिक कोरोना मरीज मिल रहे है 12 अक्टूबर के बाद से ही मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. सबसे ज्यादा 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को कोरोना मरीज मिले थे. 20 अक्टूबर 34 और 21 अक्टूबर 38 संक्रमित मरीज मिले थे वायरस में उछाल आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. विभाग की चिंता यह भी है कि आने वाले त्यौहारी सीजन में संख्या और बढ़ सकती है. ऐसे में प्रदेश के लिए कोरोना फिर मुसीबत बन जाएगा. अब लोगों को नियमों का पालन करने और सावधान रहने की जरूरत है जिससे कोरोना संक्रमण से निजात मिल सके

