खेल

ओमान को बांग्लादेश ने 26 रनों से हराया

बांग्लादेश के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी.बांग्लादेश को अहम मैच में 26 रन से जीत मिल गई, ओमान की ओर से जतिंदर सिंह ने 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेली, इसके अलावा कश्यप प्रजापति ने 21 रन बनाए. इन दो बल्लेबाजों के आउट होते ही बांग्लादेश की टीम मैच को अपने कब्जे में करने में सफल रही. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा शाकिब ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. मुस्तफिजुर और शाकिब की घातक गेंदबाजी के सामने ओमान के बल्लेबाज एक के एक पवेलियन लौटते चले गए और आखिर में रन ही बना सकी. इस जीत के साथ बांग्लादेश के सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है. शाकिब को ही मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!