
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// डोंगरगढ़ में अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात करीब 2 बजे कार सवार 7-8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को लोहे के सब्बल, तलवार और शराब की बोतलों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद सब्बल से दुकान के शटर में लगा ताला तोड़ अंदर घुस गए। वहां लॉकर रूम का ताला तोड़ा और कैश पेटी उठा कर अपने साथ ले गए इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीन दुकान में बंद कर दिया और कैश पेटी लेकर भाग गए। लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले। अगले दिन सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो शटर खोलकर गार्डों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।दुकान में दो दिन का कैश था। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी होने के कारण उसे बैंक में जमा नहीं किया जा सका था। बिक्री के करीब 20 लाख रुपए शराब दुकान के लॉकर में रखे गए थे। वहां दो पेटी थी, एक में कैश था। बदमाश खाली पेटी को फेंक गए। तीनों घायल गार्ड को डायल 112 से इलाज कराने डोंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है।
