जांजगीरक्राइमछत्तीसगढ

अवैध संबंध में गैंगरेप और हत्या

अवैध संबंधों के चलते महिला की गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या 

जांजगीर न्यूज़ धमाका ///  वार्ड नंबर 20 में रहने वाली महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई। इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला। वहीं पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर में अवैध संबंधों के चलते महिला की गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। फिर उसका शव बोरी में भरकर नहर में बहा दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। उसका दोस्त महिला को पति का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना देकर साथ ले गया था। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम डॉ. जेआर आरमोर और डॉ. ललिता टोप्पो ने किया। डॉ. आरमोर ने बताया महिला के गले पर वार किया गया है।

टीआई मनीष परिहार – महिला के उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था। सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास पहुंचा तो उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से गला घोंट दिया।

महिला की शादी पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद ही बेटा अपनी पत्नी के साथ अकलतरा में रहने लगा था। पहले अपनी ससुराल में ही रहता था, बाद में उसने लेबर कॉलोनी में अलग कमरा बना लिया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी 7 साल, छोटी 5 साल की है, जबकि बेटा 3 साल का है। पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!