छतीसगढ़धमतरी

प्रदेशभर के क्रिएटर्स ने शुरू किया ‘मानसून सफर मानसून क्रिएटर मीटअप 2026 का आगाज : कैमरों में कैद होगी धमतरी की खूबसूरती

06 सितम्बर 2026 //

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल के तहत ‘मानसून क्रिएटर मीटअप 2026’ का शुभारंभ हुआ।

 जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल के तहत ‘मानसून क्रिएटर मीटअप 2026’ का शुभारंभ हुआ। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे क्रिएटर्स ने धमतरी की खूबसूरती को करीब से जाना और यहां के प्रमुख आकर्षणों का अनुभव किया।

क्रिएटर्स दिखाएंगे धमतरी का अनदेखा रूप

मीटअप का उद्देश्य सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए धमतरी की खासियतों को नए और रचनात्मक अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है। क्रिएटर्स जिले के प्राकृतिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थानों को अपनी क्रिएटिविटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इससे धमतरी के पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

प्रकृति और संस्कृति का संगम बना आकर्षण

मानसून के दौरान धमतरी का प्राकृतिक परिवेश और भी आकर्षक हो जाता है। हरियाली, जलस्रोतों और आसपास के मनमोहक नजारों के साथ जिले की सांस्कृतिक विरासत भी क्रिएटर्स के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के माध्यम से इन पहलुओं को डिजिटल कंटेंट के रूप में लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

DFO कृष्णा जाधव ने क्रिएटर्स से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान डीएफओ कृष्णा जाधव ने क्रिएटर्स से संवाद किया और धमतरी के प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यटन संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने क्रिएटर्स के साथ अनुभव साझा करते हुए जिले की खूबियों को सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से डिजिटल माध्यमों पर सामने लाने की बात कही।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से बनेगी नई पहचान

मानसून क्रिएटर मीटअप 2026’ के जरिए धमतरी को डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। आने वाले दिनों में क्रिएटर्स के बनाए वीडियो, रील्स और अन्य डिजिटल कंटेंट के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों और स्थानीय विरासत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!