अंबिकापुरछत्तीसगढ

लुंड्रा विधायक को संयुक्त शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करते हुवे प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर क्रमोन्नति के लाभ प्रदान किये जाने की मांग को लेकर संघजिलाध्यक्ष स्नेहलता पाठक के नेतृत्व व प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह के मार्गदशन में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम को जनघोषणा पत्र में किये गए वादे का स्मरण कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।विधायक ने शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुवे संघ पदाधिकारियो को इसकी पूर्ति हेतु आवश्यक पहल का विश्वास दिलाया। संयुक्त शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष  स्नेहलता पाठक ने बताया कि प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई में पूरे प्रदेश में शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को प्रमुखता प्रदान करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 28 अक्टूबर को सरगुजा संभाग के हजारों शिक्षक प्रांताध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम सम्भागीय संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौपेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!