बिहार

5 की मौत; कई घायल चंपारण में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा

22 अगस्त 2026 //

बिहार न्यूज़ धमाका – एनएच-727 पर छठिहार समारोह के दौरान हुआ हादसा, तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी; अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ा

बिहार के चंपारण में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छठिहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। एनएच-727 के बेतिया-लौरिया मार्ग पर बसवरिया और पराउटोला के बीच तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीन घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। बताया गया कि धर्मेंद्र दुबे के घर पर छठिहार समारोह का आयोजन था। घर एनएच-727 के किनारे स्थित होने के कारण समारोह के दौरान बाहर ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। आसपास के लोग सड़क किनारे खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान बेतिया की ओर जा रही शाही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय सड़क पर एक गैस सिलेंडर लदा ट्रक भी गुजर रहा था। इसी दौरान लौरिया की तरफ से आ रही बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बस के भीड़ में घुसते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों में से तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। वहीं, पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!