पटनाबिहार

5 मंजिला इमारत से दो लड़कियों फेंका, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने गाड़ियों में लगाई आग

पटना न्यूज़ धमाका /// इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है।

जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान के छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गई जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। अचानक दो लड़कियों के नीचे गिरने के बाद कुछ देर तक तो लोग समझ ही नहीं पाए आखिर हुआ क्या। इसी बीच जख्मी लड़की चीखने-चिल्लाने लगी। स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है। दो टैम्पो में आग लगा दी गई।

मौके से पकड़े गए युवक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी विवेक कुमार 2012 से ही नंदलाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसने दोनों लड़कियों को छत से फेंका है।

इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति, केला मंडी के पास शिवशक्ति नगर में किराए के मकान में रहने वाले फल कारोबारी नंदलाल गुप्ता की दोनों बेटी बारह वर्षीया सलोनी और दस वर्षीया शालू गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पांच मंजिले मकान की ऊपरी छत पर कपड़ा फैलाने गयी। तभी छत पर छिपे एक सनकी युवक ने दो बहनों को पकड़ लिया।

इसके बाद युवक ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों को छत नीचे फेंक दिया। एक-एक कर दो लड़कियों को सड़क पर गिरता देख लोगों की भीड़ लग गयी। ऊंचाई से गिरने के कारण सलोनी की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि शालू को गंभीर हाल में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

इधर आसपास के लोग छत पर पहुंचे तो छत का दरवाजा बाहर से बंद था। लोगों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा कि छत पर एक युवक हाथ चाकू लिए छिपा है। लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। डीएसपी अमित शरण ने बताया कि पीड़िता के बयान से घटना के कारणों का पता चल सकेगा। आरोपित अपना नाम- पता दरभंगा का रहने वाला विवेक कुमार भाष्कर बता रहा है। लेकिन वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल फल मंडी के पास काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!