इंदौरखेल

श्रीलंका टेस्ट से पहले सारांश जैन को आया सिंधिया का सरप्राइज कॉल, बोले- ‘दो नहीं, चारों तरफ से तुम्हारे साथ हूं’

07 अगस्त 2026 //

इंदौर न्यूज़ धमाका – इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन के भारतीय टेस्ट टीम में चयन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें वीडियो कॉल कर बधाई दी। सिंधिया ने उनकी 11 साल की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वह दो नहीं, चारों तरफ से उनके साथ हैं

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह बनाने वाले इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन के लिए श्रीलंका दौरा बेहद खास होने जा रहा है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें वीडियो कॉल कर बधाई दी और उनके शानदार  क्रिकेट सफर की तारीफ की। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सिंधिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सारांश की भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री को लेकर उनके परिवार, इंदौर और मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है।

11 साल की मेहनत का मिला फल

वीडियो कॉल के दौरान सिंधिया ने सारांश को बधाई देते हुए उनकी करीब 11 साल की मेहनत और संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) से निकला एक युवा खिलाड़ी भारतीय टीम तक पहुंचा है, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
सिंधिया ने सारांश से उनके पहले टेस्ट मैच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को होने वाला टेस्ट उनके करियर के लिए बेहद खास मौका होगा। उन्होंने सारांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय टीम के साथ-साथ MPCA और देश का नाम भी रोशन करना है।

‘दो नहीं, चारों तरफ से तुम्हारे साथ हूं

बातचीत के दौरान सारांश ने सिंधिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिंधिया का MPCA से भी जुड़ाव रहा है और केंद्रीय संचार मंत्री के तौर पर भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस पर सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं दो तरफ से नहीं, चारों तरफ से तुम्हारे सपोर्ट में हूं।”

सिंधिया ने यह भी कहा कि इंदौर आने पर वह सारांश से जरूर मुलाकात करेंगे। इस आत्मीय बातचीत ने सारांश के लिए इस खास मौके को और यादगार बना दिया।

पिता के संघर्ष ने बढ़ाया हौसला

सारांश जैन ने अपनी सफलता का बड़ा श्रेय अपने पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे, तब भी उन्होंने सारांश के क्रिकेट करियर को रुकने नहीं दिया। मुश्किल हालात में भी पिता लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे और उन्हें मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।सारांश का टेस्ट टीम में चयन लंबे समय की मेहनत का नतीजा है। इससे पहले भारत-ए के श्रीलंका दौरे में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब भारतीय टीम के साथ उनका नया सफर शुरू होने जा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!