छतीसगढ़

04 जून 2026 // नवापारा-गोबरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : दो हाइवा आपस में टकराए, केबिन में फंसे चालकों को विधायक और ग्रामीणों ने निकाला

राजिम न्यूज़ धमाका – गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दानो वाहनों के ड्रायवर केबिन में ही फंस गए।

रायपुर जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो हाइवा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक बुरी तरह से केबिन के भीतर ही फंस गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विधायक रोहित साहू ने दिखाई संवेदनशीलता
हादसे के वक्त रायपुर से लौट रहे राजिम विधायक रोहित साहू की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल आपातकालीन सेवा को फोन कर एंबुलेंस बुलवाई।

ग्रामीणों की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
चालकों को केबिन से बाहर निकालने के लिए विधायक रोहित साहू ने स्थानीय ग्रामीणों को आवाज देकर मौके पर इकट्ठा किया। विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद केबिन को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दोनों घायल चालकों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत यह रही कि इस बेहद दर्दनाक हादसे के बावजूद दोनों चालकों की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने समय पर मदद करने के लिए विधायक और स्थानीय ग्रामीणों की जमकर सराहना की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!