
सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पंचायत सभा के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
बदलते मौसम के बीच हादसा
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत भवन के पास सभा चल रही थी तभी अचानक तेज़ गर्जन के साथ बिजली गिरी। घटना में घायल ग्रामीणों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन सतर्क
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
