
भिलाई न्यूज धमाका – भिलाई में अंडा ठेला लगाने वाले दो भाइयों के कथित अपहरण की कहानी पूरी तरह झूठी निकली। दरअसल, दोनों भाईयों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
- 11 सितंबर की रात कैंप-1 सुभाष चौक से चार से अधिक लोग एक कार से आए और दो भाइयों को ले गए।
- परिजनों ने इसे अपहरण समझकर तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- दुर्ग पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सच्चाई आई सामने
जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों को अंबेडकर नगर, यूपी पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी वीजा-पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया है।
- मामले के अपराध क्रमांक 184-25 और 185-25 में गिरफ्तारी की गई।
- शुरुआती भ्रम इसलिए हुआ क्योंकि यूपी पुलिस को सूचना देने के दौरान फोन नंबर गलत टाइप हो गया था।
पुलिस का बयान
दुर्ग पुलिस ने बताया कि परिजनों को गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है और अब आगे की कार्रवाई यूपी पुलिस करेगी।
