जगदलपुरछत्तीसगढ

रेप आरोपी को पुलिस ने 3 साल बाद पकडऩे में सफलता हासिल की

जगदलपुर न्यूज़ अप्रैल 2018 में नाबालिग को आरोपी अर्जुन बिसाई के द्वारा शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर रेप किया, जिस पर पीडि़ता के परिजनों द्वारा बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जहाँ आरोपी अर्जुन बिसाई के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 363, 366, 376 भादवि. 04,06 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। नाबालिग पीडि़ता को पुलिस ने बरामद भी कर लिया था, किन्तु आरोपी अर्जुन बिसाई फरार था। जगदलपुर में  तीन साल पहले नवरंगपुर ओडिशा के एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे शादी करने की बात का भरोसा दिलाया, जहां उसके साथ रेप करने के बाद से फरार हो गया था। युवती ने मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई थी, जहां पुलिस ने 3 साल बाद आरोपी युवक को पकडऩे में सफलता हासिल की।थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के द्वारा टीम गठित कर तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नवंरगपुर क्षेत्र में है, टीम द्वारा उमरकोट (ओडिशा) पहॅंचकर आरोपी अर्जुन बिसाई उर्फ शेख हुसैन के घर दबिश देकर पकड़ा गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!