छतीसगढ़महासमुंद

शराबी बेटे से परेशान मां बनी कातिल, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराबखोरी से उपजा एक खौफनाक मामला सामने आया है। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में एक मां ने अपने शराबी बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय सूरज सोरी रोज की तरह शराब पीकर घर लौटा और अपनी मां रुक्मणी सोरी से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आए दिन हो रहे झगड़ों से परेशान मां का सब्र आखिरकार टूट गया। गुस्से में तिलमिलाई रुक्मणी ने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सूरज की शराबखोरी ने पूरे परिवार का जीना दूभर कर दिया था। रोजाना झगड़े और अपमान सह रही मां ने अंततः यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में शराबखोरी और घरेलू हिंसा की त्रासदी को उजागर कर दिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!