
बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मासूम बच्ची के साथ अमानवीय बर्ताव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्राइमरी स्कूल कंजिया के हेड मास्टर हीरालेओस टोप्पो ने दूसरी कक्षा की छात्रा की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका पैर टूट गया।
घटना और शिकायत
- 25 जुलाई को कक्षा में बात करने पर हेड मास्टर ने छात्रा की पिटाई की।
- पिटाई से बच्ची का पैर फ्रैक्चर हो गया।
- बच्ची का इलाज अंबिकापुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
- परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।
पुलिस की कार्रवाई
शंकरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किशोर न्याय अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
अन्य विवाद भी उजागर
- इससे पहले, 12 अगस्त को बलरामपुर के रूपपुर प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर को नशे की हालत में चड्डा पहनकर स्कूल आने पर निलंबित किया गया था।
- उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
शिक्षा विभाग की लापरवाही और लगातार शिक्षक अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
