
गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आरोप और कार्रवाई
- TI पर आम जनता से पैसों की वसूली,
- ड्यूटी में गंभीर लापरवाही
- और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे।
मिली शिकायतों की जांच में सभी आरोप सही पाए गए, जिसके बाद SP ने सख्त कदम उठाते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
अटैचमेंट आदेश
निलंबन अवधि में TI जय प्रकाश नेताम को रक्षित कार्यालय, गरियाबंद में अटैच किया गया है।

