छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में कल CM साय देंगे 260 करोड़ की सौगात, नालंदा परिसर का होगा भूमिपूजन

बिलासपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 12 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर वे जिलेवासियों को 260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में 197 करोड़ रुपये के 25 कार्यों का शिलान्यास और 63.57 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 24 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी करेंगे।

मुख्य परियोजनाओं में नूतन चौक में 3.85 करोड़ का व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, 9 करोड़ का एसटीपी, 12.52 करोड़ की लागत से उसलापुर–दैजा मार्ग चौड़ीकरण, 5.44 करोड़ से मंगला–लोखंडी रेलवे फाटक सड़क, 26.42 करोड़ का एजुकेशन हब नालंदा परिसर, 16.99 करोड़ का गौरव पथ निर्माण, 9.73 करोड़ का अटल पथ निर्माण और 34.15 करोड़ का बुटेना–धौराभाटा सड़क निर्माण शामिल हैं।

इसके अलावा पुल, एनीकट, जल आपूर्ति प्रणाली, विद्यालय भवन, ऑडिटोरियम, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन, उच्च स्तरीय पुल और स्टेडियम तक सड़क निर्माण जैसी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल रहेंगे — उप मुख्यमंत्री अरुण साव (अध्यक्षता), केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू (विशिष्ट अतिथि) तथा स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!