छतीसगढ़दुर्ग

पैसों के विवाद में रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में पैसों के विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। शनिवार आधी रात को छोटे भाई शरद ठाकुर (25) ने अपने मंझले भाई सुदामा ठाकुर (27) पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, माता-पिता के निधन के बाद तीनों भाई—चंद्रशेखर, सुदामा और शरद—अपनी मौसी-मौसा के साथ रहते थे। सुदामा कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल होकर मानसिक रूप से प्रभावित हो गया था और अक्सर खर्च के लिए भाइयों से पैसे मांगता था। शनिवार रात इसी बात पर विवाद बढ़ा और गुस्से में शरद ने सुदामा के गले व चेहरे पर टंगिया से हमला कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने पहले मोहल्लेवासियों को गुमराह करते हुए अज्ञात हमलावर की बात कही, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुदामा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शरद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!